महोबा, अगस्त 12 -- Mohoba News: खरेला, संवाददाता। महोबा और हमीरपुर को जोड़ने वाला गौरहारी मार्ग वर्षों से बदहाल पड़ा है। बरसात के दिनों में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सड़क में जलभराव होने के कारण आठ गांवों के लोग परेशान हो रहे है। लोगों का कहना है कि कईबार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायती पत्र दिया मगर सड़क की दशा में सुधार नहीं हो सका। खरेला से गौरहारी जाने वाली सड़क पांच सालों से खस्ताहाल है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास लगभग 500 मीटर सड़क गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई है। जलभराव के कारण बरायं, कुआं, पुन्नियां, गहरौली, इमलियां,पच्चू का डेरा आदि के लोग इस सड़क से यात्रा करते है। ग्रामीण कपिल सिंह, राजेश, मंगल, देवा, विनीत सिंह आदि ने कहा कि सुगम यातायात के लिए सरकार ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए है मगर गौरहारी मार्ग लंबे सम...