महोबा, अक्टूबर 18 -- Mohoba News: अजनर, संवाददाता। बालक ने सूने घर में फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के गांव स्यावन निवासी श्याम सिंह के 12 वर्षीय पुत्र मानवेंद्र ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि शनिवार को श्याम सिंह अपनी पत्नी सहित अन्य परिजनों के साथ खेत गया था। घर में उसका 12 वर्षीय पुत्र मानवेंद्र अकेला था। परिजन शाम को जब घर लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा बजाने के बाद भी अंदर से कोई आहट नहीं मिली बाद में जब खिड़की से देखा तो बालक का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि बालक का शव खूंटी से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। घटना के ...