महोबा, सितम्बर 14 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। गजानन की भक्ति भक्तों के सिर चढ़कर बोल रही है। शहर से लेकर गांव तक गणेश उत्सव का आगाज हो गया है। गणेश उत्सव समितियों ने धार्मिक आयोजन कराने का निर्णय लिया है। बच्चों से लेकर महिलाएं लंबोदर की भक्ति में लीन दिख रहीं है। शहर में सोमवार को भक्त गजानन को लेने के लिए ढ़ोल नगाड़ा लेकर पहुंचें। शहर के तमराई बाजार में भक्त गाजे बाजे के साथ गजानन को लेकर पहुंचें। यहां पहले से ही पंडाल तैयार करा लिया गया था। गणेश प्रतिमा लेकर चल रहे भक्त धार्मिक गीतों में झूमते हुए चल रहे थे। विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणेश पंडालों में हवन पूजन किया गया। आयोजन समितियों के द्वारा भजन कीर्तन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के कराने का निर्णय लिया है. यह भी पढ़ें- Raebareli News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ ...