महोबा, जुलाई 24 -- Mohoba News: महोबा। किशोरी घर से गायब हो गई। परिजनों ने युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। शहर के एक वार्ड निवासी पीड़ित ने बताया कि पांच जुलाई को उसकी बेटी गायब हो गई। लगभग सात माह पूर्व हरिराम बेटी को भगा ले गया था जेल से छूटने के बाद दोबारा बेटी से बातचीत करने लगा। आशंका जताई की हरिराम ही बेटी को भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हरिराम व अमर कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। महिलाओं को किया जागरुक

महिलाओं को किया जागरुक महोबा। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत चलाए गए अभियान में छात्राओं व महिलाओं को जागरुक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत दहेज निषेध, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण सहित अन्य अधिनियमों की जानकारी दी जा ...