Mohoba News: साइबर अपराध में कमी लाने को खाकी ने कसी कमर
महोबा, जुलाई 30 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों में गिरावट लाने के लिए खाकी को मुश्तैद किया जा रहा है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रशिक्षण में साइबर अपराधों से निपटनें के टिप्स दिए गए। गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रशिक्षण में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरुक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने कहा कि आज के समय में साइबर अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जागरुकता से इन अपराधों में कमी लाई जा सकती है। साइबर अपराध के पीड़ित को त्वरित मदद को लेकर भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए है। डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, एवं आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में थानों में तैनात साइबर शाखा के प्रभारियों ने हिस्सा लिया। कुलपहाड़ सीओ अनिरुद्ध कुमार, साइबर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.