Mohoba News: सरकार के प्रयास से राशन वितरण व्यवस्था में हो रहा सुधार- एमएलसी
महोबा, अगस्त 17 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। राशन विक्रेताओं की वर्षों पुरानी मांग को सरकार ने पूरा किया है। विधानसभा चुनाव के पूर्व सरकार ने राशन विक्रेताओं के लाभांश को बढ़ाने का निर्णय लिया है। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने सीएम के वर्चुअल संबोधन के बाद राशन विक्रेताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही है। सोमवार को ब्लाक सभागार में राशन विक्रेताओं ने सीएम के वर्चुअल संवाद में हिस्सा लिया। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि राशन विक्रेता लंबे समय से लाभांश बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सरकार ने प्रति कुंतल 35 रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी तक राशन विक्रेताओं को 90 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलता था मगर अब राशन विक्रेताओं को 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलेगा। यह भी पढ़ें- राशन विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी, 640 विक्रेताओं को मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.