महोबा, अगस्त 21 -- Mohoba News: खन्ना, संवाददाता। जोरदार बारिश से सिरसी कलां गांव जलमग्न हो गया है। श्यामानाला के तेज बहाव से रास्ता कट गया जिससे लोगों का आवागमन ठप हो गया है। गांव की गलियां पानी से सराबोर होने के कारण लोग रोजमर्रा के काम के लिए परेशान हो रहे है। आठ गांवों के लोगों का संपर्क कट गया है। पिछले तीन दिनों से जोरदार बारिश से सिरसी कलां गांव पानी-पानी हो गया है। गांव में निर्माणाधीन पुल के पास से लोग लकड़ी की सीढ़ी लगाकर जान जोखिम में डालने को मजबूर हो रहे है। बारिश से पुल के बगल से एप्रोज मार्ग कटकर बह गया है। इस सड़क से चिचारा, बरबई, कहरा, तमौरा, परसाहा गांव का संपर्क कट गया है। ग्रामीण बारिश कम होने का इंतजार कर रहे है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिससे कच्चे घरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। बारिश के कहर से लोग घरों में क...