महोबा, अक्टूबर 23 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। शिक्षक स्नातक चुनाव जिले में शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यालय में मतदान केंद्र के बाहर बस्ता लगने और प्रत्याशी के नाम और फोटो लगी पर्ची बांटने पर सपाईयों ने विरोध जताया। मतदान केंद्र के पास बस्ता लगने की शिकायत पर अधिकारियों ने बस्ता हटवा दिया। जिले में 55.77 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। शुक्रवार को शिक्षक स्नातक चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर चहल पहल दिखने लगी। शहर के तहसील में बने मतदान केंद्र के पास भाजपा का बस्ता होने की शिकायत सपाईयों के द्वारा दर्ज कराई गई। कहा कि बूथ संख्या 205 पर मतदान केंद्र के 20 मीटर की दूरी पर भाजपा का बस्ता चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। शिका...