Mohoba News: रोडवेज बस का संतुलन बिगड़ा, बाल-बाल बचे यात्री
महोबा, अगस्त 24 -- Mohoba News: खरेला। रोडवेज बस का संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित होकर बस सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आई। सोमवार को महोबा से गहरौली होते हुए दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बस रिवई और खरेला के बीच में असंतुलित हो गई। बताया जा रहा है कि बस में 18 यात्री दो चालक और एक परिचालक था। एकाएक बस असंतुलित होने पर चालक शिवकुमार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित किया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। परिचालक विनय यादव के द्वारा विभागीय अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। बाद में बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। यात्रियों ने बसों की मरम्मत में लापरवाही के आरोप लगाए है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.