Mohoba News: रेलवे के अंडरपास में भरा पानी, आठ गांव के लोग परेशान
महोबा, अगस्त 28 -- Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। तीन दिन तक हुई जोरदार बारिश के बाद कुलपहाड़ बेलाताल मार्ग में अंडरपास में पानी भरने के कारण आठ गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास पानी से लबालब होने के कारण लोग खतरा उठाकर रेलवे लाइन पार कर रहे है। बीमार और बुजुर्ग लोगों को उपचार के लिए तीस किमी का चक्कर काटना मजबूरी बना हुआ है। इन दिनों कुलपहाड़ नौगांव मार्ग में आवगमन बाधित है। इस अंतरराज्यीय मार्ग में कुलपहाड़ और बेलाताल के बीच में रेलवे का अंडरपास जोरदार बारिश के बाद पानी से लबालब हो गया है। लोगों की शिकायतों के बाद भी रेलवे के द्वारा जल निकासी की सुध नहीं ली जा रही है। अंकित यादव का कहना है कि जलभराव के बाद इंदौरा, ठठेवरा, खोनरिया, रावतपुरा सहित अन्य गांवों के लोगों को परेशानियों का समना करना पड़ रहा है। अंडरप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.