Mohoba News: राम वनवास की कथा सुनकर भावुक हो गए लोग
महोबा, अगस्त 13 -- Mohoba News: श्रीनगर, संवाददाता। नगर में चल रही राम कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में राम वनवास की कथा सुनकर लोग भावुक हो गए। पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए श्रीराम 14 वर्ष वनवास के लिए तैयार हुए तो माता सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ चल दिए। बड़े हनुमानमंदिर में इन दिनों भक्ति की रसधार बह रही है। अयोध्या के प्रसिद्ध कथा व्यास श्याम सुंदर महाराज के द्वारा श्रीराम कथा में राम वनवास की लीला का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि राजा दशरथ ने जब कैकेयी को मनाने का प्रयास किया तो कैकेयी ने पूर्व में दिए गए वचन को याद दिलाते हुए राम के वनवास और भरत के राजतिलक के वरदान मांगें। राजा दशरथ ने कैकेयी को समझाने का लाख प्रयास किया मगर कैकेयी अपनी जिद पर अड़ी रही। जब भगवान को वरदान की जानकारी हुई तो वह 14 वर्ष वनवास के लिए जाने को तैयार हो गए। जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.