Mohoba News: रपटा में तेज बहाव से बहा युवक, मौत
महोबा, अगस्त 16 -- Mohoba News: कबरई, संवाददाता। रपटा के तेज बहाव में युवक बह गया। लोगों ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू में युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के छानीकलां गांव निवासी 45 वर्षीय शारदा यादव क्रशर में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। डहर्रा स्थित क्रशर से मजदूरी कर वह वापस गांव जा रहा था। शनिवार को तेज बारिश के बाद रपटा में पानी होने के कारण जैसे ही युवक ने रपटा पार करने का प्रयास किया तेज बहाव में युवक बह गया। युवक के समय से घर न पहुंचनें पर परिजनों ने खोजबीन शुरु की। बाद में थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू कर शव का बरामद किया। मृतक के दो बेटों बीरु और धीरु का रो रोकर बुरा हाल है। भाई संतोष ने बताया कि काम से लौटते समय रपटा पार कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.