महोबा, अक्टूबर 12 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। जिला उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने 15 अक्टूबर से जारी हो रहे यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर टैक्स का विरोध जताते हुए निर्णय पर पुनर्विचार कर एमडीआर टैक्स की व्यवस्था को लागू न करने की मांग उठाई है। सोमवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भागीरथ नगाचय के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर 15 अक्टूबर से यूपीआई लेनदेन पर लगने वाले एमडीआर टैक्स का विरोध जताते हुए दोबारा विचार करने की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे और मध्ययम व्यापारियों पर इस व्यपस्था के लागू होने से अतिरिक्त भार पड़ेगा। दो हजार का भुगतान आज के समय में सामान्य हो गया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: एमडीआर से बढ़ेगा आर्थिक बोझ, पीएम को ज्ञापन कपड़ा, होटल, दवाईयां, इलेक्ट्रानिक्स, घरेलू उपकर...