महोबा, अक्टूबर 4 -- Mohoba News: श्रीनगर,संवाददाता। युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। श्रीनगर के पिपरामाफ निवासी जगप्रसाद रैकवार की 19 वर्षीय पुत्री अनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती को फांसी के फंदे से लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन फानन में उपचार के लिए जिले की सीमा से लगे मप्र के नौगांव अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...