Mohoba News: युवक को बंधक बनाकर हत्या करने में दो को आजीवन कारावास की सजा
महोबा, अगस्त 25 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। डेटिंग एप के जरिए युवक से दोस्ती करने के बाद युवक को घर बुलाकर बंधन बनाने और फिरौती की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को ष्घर में दफनाने के मामले में कोर्ट ने दो को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 21 -21 हजार का जुर्माना ठोंका है। शहर के बड़ीहाट निवासी गजराज ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 20 वर्षीय भांजा जितेंद्र यादव उसके साथ बचपन से रहता था। 22 मार्च 2023 को घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला और गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। बाद में शाम को 7 बजे भांजा का फोन आया जिसने बताया कि दो लोगों ने बंधक बना लिया है और मारपीट कर पांच लाख की मांग कर रहे है। बाद में फोन कट गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी। 27 मार्च को पुलिस ने मामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.