Mohoba News: मार्ग दुर्घटना में राहगीर की मौत पर स्कूटी चालक पर केस
महोबा, अक्टूबर 5 -- Mohoba News: महोबा,संवाददाता। स्कूटी की टक्कर से राहगीर की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लमौरा गांव निवासी सत्यदीन ने बताया कि 2 अक्टूबर को उसके पिता हरिसिंह घर से खाना खाने के बाद दूसरे घर पैदल जा रहे थे। रास्ता में विध्यवासिनी मंदिर के पास तेज गति से आ रही स्कूटी ने पिता को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगरौल निवासी आसेंद्र दीक्षित के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- Pakur News: अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.