महोबा, सितम्बर 27 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। राजमार्ग में बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे राहगीर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। चरखारी कोतवाली के गांव सूपा निवासी 23 वर्षीय अमरचंद्र पुत्र सूरजपाल रविवार को बाइक से सब्जी लेने गया था। झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में लाडपुर बाजार से सब्जी लेकर लौटते समय सड़क पार कर रहे लाडपुर निवासी 35 वर्षीय जमुना प्रसाद को बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार और राहगीर घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से जमुना प्रसाद की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया जबकि बाइक ...