महोबा, अक्टूबर 6 -- Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। नगर पंचायत के द्वारा मार्केट का निर्माण कराया गया है। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण राजपूत ने चेयरमैन केसाथ मिलकर मार्केट का फीता काटकर उद्घाटन किया। चेयरमैन ने कहा कि मार्के की दुकानों को किराए पर उठाया जाएगा जिससे नगर पंचायत की आय में वृद्धि होगी। तहसील के सामने सड़क किनारे नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा किया गया था। बाद में नगर पंचायत ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। नगर पंचायत के पक्ष में फैसला आने के बाद नगर पंचायत ने भूमि पर मार्केट का निर्माण कराने का निर्णय लिया। बेलाताल रोड पर बने मार्केट का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। चेयरमैन वैभर अरजरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्केट में 18 दुकानों का निर्माण कराया गया है। यह मार्केट नगर पंचायत की आय का एक जरिया बनेगा। विधायक...