महोबा, जुलाई 8 -- Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। कचरा डालने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बागौल गांव निवासी अशोक राजपूत की पुत्री राधा राजपूत ने बताया कि 2 जुलाई को वह खेत से घर आ रही थी। पड़ोसी रवि राजपूत उसके घर के बाहर कचरा फेंक रहा था। मना करने पर रवि और उसका पिता इंद्रपाल गाली गलौच करने लगे मना करने पर दबंगों ने मारपीट की। शोर शराबा सुनकर भाई रघुनंदन बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। दबंगों ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रवि राजपूत उसके पिता इंद्रपाल और दीपेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर दूसरे पक्...