महोबा, नवम्बर 5 -- Mohoba News: महोबा। पशु निकलने के लिए बाइक हटाने की बात कहने सेआग बबूला बाइक सवारों ने किसान पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। दूसरे पक्ष ने भी जानलेवा हलमा करने पर पिता पुत्र सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कुलपहाड़ कोतवाली के गांव गहरा पहाडिया निवासी अजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 नवंबर को शाम पांच बजे उसके पिता तोड़न सिंह खेत से पशु लेकर गांव आ रहे थे। रास्ता में क्रशर के पास बाइक सवार सोमिल यादव, उसका पिता करन सिंह आदि सड़क पर बाइक खड़ी कर खड़े थे। पिता ने बाइक हटाने की बात कही तो गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर ...