महोबा, अगस्त 12 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन की बस में महिला यात्री का परिचालक के साथ टिकट को लेकर विवाद हो गया। महिला यात्री को गंवार कहने पर वह भड़क गई। बाद में महिला परिचालक ने मोबाइल भी छीन लिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो महोबा डिपो की बस का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं कर रहा है। एक मिनट 39 सेकेंड के वीडियो में परिचालक महिला यात्री से टिकट को लेकर विवाद करती है। महिला के द्वारा वीडियो बनाने पर गंवार कहती है और बाद में बस रोककर बस से उतारने की बात कहती है जिस पर महिला यात्री के द्वारा कहा जाता है कि क्या बस तुम्हारी है। महिला यात्री के द्वारा टिकट काटने के लिए रुपये दिए जाते है मगर परिचालक अभद...