महोबा, अक्टूबर 2 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दबंगों के द्वारा महिला के साथ अभद्रता कर मारपीट की गई। विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर महिलाओं से छेड़खानी की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर पिता पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 जून को वह महानगर से ईंट भट्टा में मजदूरी कर घर लौट रही थी। रास्ता में तेज सिंह और उसका भाई धर्मेंद्र सिंह तेज गति से ट्रैक्टर लेकर उसके नजदीक से ट्रैक्टर निकालने लगे। जब उसने कहा कि भईया देखकर ट्रैक्टर चलाओ तो दबंग गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। पति ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। दंपति जब घर आए तो दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। बहू और बेटी ने विरोध किया तो दबंगों के द्वारा बुरी ...