महोबा, सितम्बर 27 -- Mohoba News: चरखारी,संवाददाता। शराब के नशे से हो रहे हादसों से आग बबूला महिलाओं ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब की बोतलें दुकान के बाहर फेंक दी। बाद में ग्रामीणों में शराब की बोलतों को लेने के लिए होड़ मच गई। दुकान के बाहर से सुरक्षित शराब की दुकानों को जुटी लोगों की भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के सूपा गांव में महिलाओं ने शराब की दुकान में पहुंचकर तोड़फोड़ करते हुए शराब की बोतले दुकान के बाहर फेंक दी जिसकी जानकारी मिलने पर शराब के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और बची बोतलों को पाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। लोगों की शराब की बोतलें ले जाते वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है。

शराब की दुकान का महिलाएं कर र...