महोबा, नवम्बर 2 -- Mohoba News: महोबा। वीर भूमि में भक्तों में आस्था के केंद्र काली माता मंदिर में हुई चोरी की घटना को पुलिस ने 12 घंटा के अंदर खुलासा कर दिया है। पकड़े गए शातिर के कब्जे से पुलिस ने चोरी के तीन मुकुट और दो छत्र बरामद करते हुए जेल भेज दिया है। शहर के बंधानवार्ड में छोटी चंद्रिका देवी मंदिर के पास स्थित काली माता मंदिर से चोर शनिवार की रात्रि को माता के तीन मुकुट, दो छत्र सहित पायल आदि चोरी कर ले गए थे। मंदिर के पुजारी विपिन चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी थी। यह भी पढ़ें- Mohoba News: माता के मंदिर से मुकुट और छत्र चुरा ले गए चोर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए थे। सीओ सिटी रविकांत गोंड ने मौके प...