महोबा, अक्टूबर 18 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। नगर के ओल्ड पैलेस में स्थित देवी पंडाल में गरबा और डांडिया में महिलाओं ने भक्ति गीतों पर माता की आराधना की। महाआरती में भी भक्तों की भीड़ जुटी। भक्तों ने माता से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शारदीय नवरात्र में भक्त माता की आराधना में तल्लीन बने हुए है। ओल्ड पैलेस में देवी पंडाल में गरबा डांडिया आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रहीं थी। प्रशिक्षक अंशुल श्रीवास्तव के द्वारा तैयारी कराई गई। इस आयोजन की शुरुआत केदारनाथ धाम से आए संतों के द्वारा मंत्रोचारण के बीच कराया गया। बच्चियों के द्वारा भक्ति रस पर प्रस्तुतियां देकर समा बांधने का काम किया गया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: डांडिया की खनक और गरबा की थाप पर झूमे लोग राठ से आए गरबा गु्रप युवतियों और महिलाओं न...