महोबा, अक्टूबर 26 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिले में चल रही बड़ी परियोजनाओं के कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक मेंअनुपस्थिति रहने पर अधिशाषी अभियंता जल निगम नगरीय, सहायक अभियंता यूपीसीएलडीएफ और अधिशाषीअभियंता यूपीएसआईसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन के द्वारा निर्माणाधीन चरखारी और जैतपुर सब स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल की गई। नवंबर माह तक यह काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के द्वारा 13 कार्य कराएं जा रहे है। इस कार्यो की प्रगति पोर्टल में अपडेट कराने के निर्देश दिए गएग। लोक निर्माण विभाग, भवन ...