महोबा, अक्टूबर 2 -- Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। ऐतिहासिक जल विहार महोत्सव में बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता में नन्हें कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर धमाल मचाया। जल विहार महोत्सव को लेकर मेला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 5 से 14 साल के बच्चों के बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता में 140 बच्चों के द्वारा हिस्सा लिया गया। माता पिता की मौजूदगी में बच्चों की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। निर्णायक खुशबू अरजरिया ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों पर निर्णय लेना आसान नहीं रहा। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और अधिवक्ता सीमा पटनाहा, जितेंद्र मिश्रा, बृजेंश मिश्रा, एसडीएम आदेश सिंह सागर, सीओ अनिरुद्ध सिंह, प्रभारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

कवि सम्मेलन में रचनाओं से देशभक्ति का दिया संदेश कुलपहाड़। जल विहार महोत्सव में कव...