महोबा, अगस्त 25 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर बारिश ने अन्नदाताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरों को गहरा कर दिया है। बारिश के बाद खेत जलमग्न होने के कारण फसलें खराब हो रही है। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मंगलवार को एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे और रिमझिम फुहारों से दिन की शुरूआत हुई। दोपहर को जोरदार बारिश होने से शुक्रवारी बाजार, परमानंद तिराहा, बजरिया, भटीपुरा आदि में जलभराव होने से लोग परेशान हुए। बारिश में स्कूल से लौट रहे छात्र भींग गए और गीले कपड़ों के साथ घर पहुंचें। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग भी बारिश के कारण दुकानों में दुबके बैठे रहे।

बारिश किसानों के अरमानों पर फेर रही पानी च...