महोबा, जुलाई 10 -- Mohoba News: महोबा। तेज बारिश के बीच एकाएक बाइक में आग लग गई और बाइक देखते ही देखते आग का गोला बन गई। बाइक स्वामी ने आस पास केल लोगों की मदद से बाइक में लगी आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया मगद देखते ही देखते आग से बाइक खाक हो गई। बाइक में आग लगने का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम हिंद टायर वाली गली में रहने वाला राहुल वर्मा बाइक लेकर कीरत सागर गया जहां बाइक खड़ी कर दी। खड़ी बाइक में एकाएक आग लग गई और बाइक आग का गोला बन गई। रिमझिम बारिश के बीच भी बाइक में आग को बढ़ता देख बाइक स्वामी ने आस पास के दुकानदारों की मदद से बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। सभी बाल्टी और डिब्बा से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए मगर देखते ही दे...