महोबा, जुलाई 4 -- Mohoba News: महोबा,संवाददाता। बाइक सवार का रास्ता रोक दबंगों द्वारा गाली गलौच कर मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। अजनर पुलिस को दी तहरीर में बसरिया गांव निवासी पीड़ित पुष्पेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि तीन जुलाई को वह बाइक से जैतपुर गया था जहां से वापस गांव लौटते समय थुरट गांव के पास दबंगोंने रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडो से मारपीट की। शोर शराबा सुन आस-पास के लोग एकत्र हो गए। दबंग जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। यह भी पढ़ें- Gonda News: कहासुनी के बाद युवक को लाठी-डंडों से पीटा मारपीट में मोबाइल व घड़ी टूट गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आवरोपित रग्घू राजा, रग्घू कुशवाहा, जयहिंद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानब...