महोबा, अक्टूबर 22 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोबारा घर आने पर दफनाने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। पनवाड़ी पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र के गांव मसूदपुरा निवासी जयपाल की बेटी नेहा कुमारी ने बताया कि उसका विवाह 17 अप्रैल 2024 को आकाश सिंह निवासी काकुन तहसील चरखारी केसाथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। पिता ने शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया मगर शादी के बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की गई। ससुरालीजनों के द्वारा की गई मारपीट की जानकारी परिजनों को दी गई परिजनों ने कहा कि समय के साथ सब ठीक हो ...