महोबा, अगस्त 19 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। बांध में डूबे युवक का शव चार किमी दूर मिलने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। महोबा के काजीपुरा निवासी 25 वर्षीय फैजल पुत्र मोहम्मद राशिद अपने साथी दानिश के साथ मंगलवार को नहाने गया था। नहाते समय फैजल गहरे पानी में डूब गया। आस पास के लोगों ने पानी में डूबे युवक को बचाने का प्रयास किया मगर बहाव तेज होने के कारण युवक का सुराग नहीं लग सका। पुलिस के द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चलाया गया। देर रात्रि तक चले रेस्क्यू में युवक का सुराग न लग सका। यह भी पढ़ें- Mohoba News: अर्जुन बांध में डूबे युवक का चार किलोमीटर दूर मिला शव बाद में बुधवार को लोहारी गांव के पास झाड़ियों में युवक का शव फंसा मिला। बांध से लगभग चार किम...