महोबा, नवम्बर 4 -- Mohoba News: महोबा। बंद दुकान के बाहर शराब पीने के मामला तूल पकड़ गया। व्यापारी ने शराब पी रहे युवकों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला और जांच शुरु कर दी है। बुधवार की रात बस स्टैंड केपास मामूली विवाद में व्यापारी ने अपने कर्मचारियों के साथ बंद दुकान के बाहर शराब पी रहे लोगों के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि कुछ युवक शराब ठेका के पास बंद दुकान के सामने शराब का सेवन करने लगे जानकारी मिलने पर व्यापारी ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में लात घूंसों से मारपीट की जा रही है जबकि लोग तमाशबीन बने रहे। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि ...