Mohoba News: फांसी के फंदे पर एक साथ लटकते मिले प्रेमी युगल के शव
महोबा, जुलाई 2 -- Mohoba News: चरखारी। कोतवाली क्षेत्र के सबुआ गांव में गुरुवार सुबह प्रेमी युगल के शव एक साथ फांसी के फंदे पर लटकते मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवक गांव का ही बताया जा रहा है जबकि युवती चरखारी के एक मोहल्ले की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सबुआ गांव के बाहर एक युवक व युवती के शव फांसी के फंदे से लटके मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को नीचे उतारा गया। 25 वर्षीय युवक गांव का ही रहने वाला है, जबकि युवती चरखारी के एक मोहल्ले की बताई जा रही है। प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। चर्चा है कि प्रेमी व प्रेमिका अलग-अलग जाति के थे। शादी में बाधा होने पर एक साथ जान देने की चर्चा हो रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.