Mohoba News: प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल करने वाले छात्र हुए सम्मानित
महोबा, सितम्बर 24 -- Mohoba News: कुलपहाड़,संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चित्रकला, भाषण सहित अन्य प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया। नगर के जीबी इस्लामिया इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रधानाचार्य एजाज अहमद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्रकला, भाषण व समान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्रों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शमशाद अली, रविन्द्र कुमार, अब्दुज अजीज, मान सिंह प्रजापति, नशरीन खातून, राजेश साहू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आफिया, आंचल ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर डॉ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.