Mohoba News: पैमाइस के बाद दबंगों ने पत्थर गड्डी उखाड़कर फेंकी
महोबा, जुलाई 20 -- Mohoba News: महोबा। भूमि विवाद में दबंगों के द्वारा किसान के साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने पैमाइस के बाद पत्थर गड्ढी को उखाड़ दिया। खेत में बोई गई फसल पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने पिता पुत्र सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पनवाड़ी थाना के गांव बैंदों निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी भूमि की पैमाइस के बाद राजस्व कर्मचारियों ने पत्थर गड्ढी कर दी। स्वामी प्रसाद पाठक,उसके पुत्र स्वामी प्रसाद और जयप्रकाश ने मारपीट करते हुए जानमाल की धमकी दी। दबंगों ने पत्थर गड्ढी उखाड़कर फेंक दी। और फसल पर कब्जा कर लिया। दबंगों के द्वारा जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्वामी प्रसाद, उसके पुत्र ओमप्रकाश और जयप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है. यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.