महोबा, अक्टूबर 2 -- Mohoba News: महोबकंठ, संवाददाता। दीपावली को लेकर अवैध विस्फोटक पदार्थो के निर्माण और आतिशबाजी के भंडारण को लेकर माफिया सक्रिय हो गए है। पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में 36.94 कुंतल आतिशबाजी बरामद करते हुए चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। इन दिनों विस्फोटक माफिया सक्रिय हो गए है। दीपावली के लिए भारी मात्रा में आतिशबाजी का भंडारण हो रहा है। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उमरई मोड पर आतिशबाजी का परिवहन कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी करने पर निशानदेही पर 189 कार्टून माचिस पटाखा, 50 कार्टून सुतली बम सहित कुल 239 कार्टून विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने अवैध आतिशबाजी में लगे दो ट्रैक्टर, एक डीसीएम वाहन को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि जानका...