महोबा, अक्टूबर 18 -- Mohoba News: खरेला, संवाददाता। पुराने विवाद को लेकर गाली गलौच के बाद हुई मारपीट में युवक घायल हो गया। कुल्हाड़ी से किए गए हमला से युवक के हाथ की तीन उंगलियां कट गई। घायल को उपचार के लिए सीएससी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। थाना क्षेत्र के कुड़ार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोग आपस में भिड़ गए। गाली गलौच के बाद दबंग ने लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमला में 22 वर्षीय गजराज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके हाथ की तीन उंगलियां कट गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर म...