Mohoba News: पाइप लाइन लीकेज होने से बर्बाद हो रहा पानी
महोबा, जुलाई 28 -- Mohoba News: अजनर, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज होने से पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। लोगों की शिकायतों के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। एक किमी में तीन जगह लीकेज होने से पानी बहकर नालियों में बर्बाद हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या के निस्तारण के लिए जल जीवन मिशन के तहत गांव- गांव में पाइप लाइन बिछाकर जलापूर्ति कराई जा रही है।अजनर में बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज होने के कारण पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड, इलाहाबाद बैंक के सामने और जितेंद्र कोटेदार के घर के पास पाइप लाइन लीकेज होने से पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। देवीदीन, जितेंद्र और रामसिंह का कहना है कि पिछले 15 दिनों से लीकेज होने से पानी बहकर बर्बाद हो रहा है शिकायतों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.