महोबा, नवम्बर 5 -- Mohoba News: अजनर। पर्वो पर बेहतर जलापूर्ति के आदेश के बाद भी अजनर में पाइप लाइन लीकेज होने से तीन दिन सेआपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना कराना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी आपूर्ति बहाल होने में हो रही देरी पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। अजनर के बस स्टैंड, जखेरा, गचा मुहाल , चंदेलन , कुरियाना आदि में जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नमामि गंगे के द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन में नहर कोठी के पास तीन दिन से लीकेज होने के कारण परेशानी हो रही है। आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग हैंडपंपों से पानी भरने के लिए मशक्कत करते रहे। अनिल कुमार, अरविंद्र सिंह, दयाराम और अंकित कुमार का कहना है कि आए दिन जलापूर्ति बाधित रहती है। शिकायत करने के बाद भी समस्या को गंभीरता से नह...