महोबा, जुलाई 8 -- Mohoba News: अजनर, संवाददाता। जोरदार बारिश के बीच लोग पानी की समस्या से दो चार हो रहे है। पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति बाधित होने से लोग पानी के लिए भटक रहे है। जल निगम पर्याप्त बिजली न मिलने पर आपूर्ति बाधित होने की बात कह रहा है। पांच दिन से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गायत्री मुहाल, चंदेल मुहाल, जुशयाना आदि वार्डो में पानी की समस्या से लोग परेशान हो रहे है। आपूर्ति बाधित होने के कारण हैंडपंपों में पानी के लिए भीड़ जुट रही है। टैंकर सेवा भी बाधित होने के कारण लोग परेशान हो रहे है। पानी के लिए महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सब मिलकर मेहनत कर रहे है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रामनगर में बिजली-पानी संकट से लोग बेहाल, उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार समस्याग्रस्त वार्डो में लोग घंटों पानी का इंतजार कर रहे है। लोगों का कहना है...