Mohoba News: पट्टा आवंटन में मनमानी के आरोप लगा काटा हंगामा
महोबा, अगस्त 14 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। ग्रामीणों ने लेखपाल पर नियमों को ताक में रखकर पट्टा करने के आरोप लगाते हुए हंगामा काटकर पट्टा निरस्त कराने की मांग उठाई है। चरखारी तहसील के गांव सूपा निवासी रमेश, करन सिंह, मुन्ना, हरदयाल, दिलीप आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हजारीलाल शुक्ल के स्मारक स्थल के पास पट्टा किए गए है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मारक का निर्माण 1974 को हुआ था मगर लेखपाल के द्वारा बिना बैठक के सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर पट्टा आवंटित कर दिए गए है। चार पहिया वाहन होने के बाद भी पट्टा आवंटित किए गए है। पूरे मामले की जांच करा मनमाने तरीके से किए गए पट्टा को निरस्त कराने की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पट्टा निरस्त कर ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण किया जाना चाहिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.