Mohoba News: निरीक्षण कर डीएपी के स्टॉक को परखा
महोबा, सितम्बर 1 -- Mohoba News: जैतपुर,संवाददाता। डीएपी के लिए जुटी किसानों की भीड़ और खाद न मिलने पर किसानों के बैरंग लौटने का मामला सुर्खियां बना तो नायब तहसीलदार ने समितियों का निरीक्षण कर डीएपी के स्टाक की जांच करते हुए किसानों से बात कर वितरण का फीडबैक लिया। सहकारी संघ में डीएपी ने मिलने से किसानों के बैरंग लौटने के मामले में एसडीएम कुलपहाड़ आदेश सिंह सागर के निर्देश पर मंगलवार को नायब तहसीलदार मुकुल कुमार ने सहकारी संघ और पीसीएफ केंद्र पहुंचकर डीएपी के स्टॉक के बारे में जानकारी दी। स्टॉक न होने पर सचिव राजकिशोर से जानकारी हासिल की। बाद में पीसीएफ केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि डीएपी मिलने पर वितरण किया जाएगा। नायब तहसीलदार ने किसानों से भी बात की। इस मौके पर लेखपाल रामबाबू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.