महोबा, अक्टूबर 9 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने मांगों के निस्तारण में हो रही देरी पर धरना देकर मांगों की आवाज को जोरदार तरीके से उठाया है। कर्मचारियों ने न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये करने की मांग की है। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों की आवाज को उठाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। कहा कि मंहगाई के दौर में सामान्य मानदेय पर काम कर रहे है। समय से मानदेय न मिलने पर परेशानी होती है। न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने सहित वरिष्ठता के आधार पर वेतन वृद्धि नीति लागू करने, राज्य कर्मचारियों का दर्जा देने सहित रिक्त पदों पर स्थानांतरण करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने ईपीए...