महोबा, अक्टूबर 7 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। मजदूरी करने जा रहे दो श्रमिकों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कबरई पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित राजीव नगर निवासी संतोष कुमार प्रजापति ने बताया कि उसका बेटा 28 वर्षीय अजय और पड़ोसी 38 वर्षीय महेंद्र डालापुर पहाड़ में मजदूरी करने के लिए 1 अक्टूबर को जा रहे थे। कबरई के पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर ठेकेदार का इंतजार कर रहे थे तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां दोनों का उपचार चल रहा है। ट्रक चालक पर लापरवाही के आरोप ल...