महोबा, अगस्त 29 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने अपने एक साथी का नाम बताया है। पुलिस ने चोरी की रकम सहित अन्य सामग्री बरामद कर ली है। कोतवाली के गांव सबुआ में पिछले दिनों चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर पुलिस के द्वारा चोरों की तलाश की जा रही थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राहुल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि चोरी की घटना की छानबीन की जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अर्जुन बांध नहर पुलिया के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में श्याम बाबू राजपूत उर्फ प्रदीप निवासी ग्राम कुर्रा थाना राठ, सचिन राजपूत निवासी पहरा को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपित...