Mohoba News: देश भक्ति और आल्हा गायन की प्रस्तुति को सराहा
महोबा, सितम्बर 5 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। कजली महोत्सव में देश की आजादी में क्रांतिकारियों के योगदान पर आधारित नाटक से माहौल देशभक्ति से भर गया। दृष्टि बाधित बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा गया। क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा बुंदेली विधाओं पर आधारित कार्यक्रम के जरिए समां बांधा गया। कजली महोत्सव की छटवीं शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत अपर जिलाधिकारी इंद्र नंदन सिंह और मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ कराई गई। रामसजीवन यादव और बलवंत सिंह ने आल्हा गायन की प्रस्तुति दी। इसके बाद कुमारी समीक्षा एवं दीक्षा पटैरिया ने भजन सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। सकरार के दिनेश सोनी ने ढिमरयाई पेश की। कृष्ण मोहन नायक के द्वारा भजन पेश किया गया। कुलपहाड़ के आयुष भार्गव ने गजल की शानदार प्रस्तुति दी। अंचल सोनी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.