महोबा, अक्टूबर 4 -- Mohoba News: अजनर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए संचालित आयोग्य मेला में लापरवाही बरती जा रही है। डॉक्टर देरी से आरोग्य मेला में पहुंच रहे है और समय से पहले गायब हो रहे है जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के गायब होने पर उपचार के लिए आने वाले मरीज बैरंग लौट रहे है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में डॉक्टरों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अजनर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रविवार को आरोग्य मेला आयोजित किया गया। सुबह दस बजे से4 बजे तक आयोजित होने वाले आरोग्य मेला में डॉक्टर देरी से पहुंचे और दो बजे के पहले ही वार्ड व्याय अरुण कुमार के भरोसे अस्पताल को छोड़कर खिसक गए जिससे। आरोग्य मेला में 12 गांवों के मरीज उपचार कराने के लि...