महोबा, अगस्त 26 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या के प्रयास की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महोबकंठ थाना पुलिस को दी तहरीर में देवकी पुत्री वीर सिंह ने बताया कि उसका विवाह 27 नवंबर 2022 को सर्वेश प्रभाकर पुत्र अरविंद्र कुमार निवासी गांधी नगर के साथ हुआ था। पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर विदा किया मगर ससुरालीजनों के द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और चार पहिया की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती। उसने एक पुत्र वेदांश को जन्म दिया मगर ससुरालीजनों का उत्पीड़न जारी रहा। 13 अगस्त को मारपीट कर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। ससुरालीजनों के द्वारा मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला थाने म...