महोबा, जुलाई 24 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे मवेशियों का विरोध करना महिला को मंहगा पड़ गया। दबंगों के द्वारा की गई मारपीट की शिकायत कर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई गई है। खरेला थाना के बरायं गांव निवासी महिला मुन्नी देवी पत्नी राज बहादुर ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके खेत में तिल और अरहर की फसल बोई गई। पिछले कई दिनों से पड़ोसी के पशु खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। शिकायत करने पर दबंगों के द्वारा गाली गलौच कर मारपीट की गई। पीड़ित का कहना है कि थाना पुलिस से शिकायत के बाद भी पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक से पीड़ित पक्ष ने जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है।पशु खेत में बोई फसल को पहुंचा रहे नुकसानशिकायत करने पर की गई मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की ...